हैदराबाद से लेकर रांची तक रेप की वीभत्स घटनाओं पर मोहन भागवत ने दिया बड़ा संदेश

नयी दिल्ली : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने देश में हाल के दिनों बलात्कार की कई वीभत्स घटनाओं को लेकर कहा कि पुरुषों को यह सीखाना होगा कि वह महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करेगा. भागवत ने कहा कि इसकी शुरुआत व्यक्ति के परिवार से होनी चाहिए. मोहन भागवत दिल्ली में आयोजित गीता महोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे.
#WATCH RSS Chief Mohan Bhagwat at ‘Gita Mahotsav Programme’ in Delhi: Government has made the laws, it has to be implemented properly. Not everything can be left on administration. Men need to be educated on how to treat women. pic.twitter.com/CPcymkPRMF
— ANI (@ANI) December 1, 2019
मोहन भागवत ने कहा कि इस संबंध में सरकार ने कानून बना दिया है, इसे ठीक से लागू करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यह शासन-प्रशासन की जिम्मेवारी है. उन्होंने कहा कि इसे लागू करने का जिम्मा शासन-प्रशासन का है, लेकिन सबकुछ प्रशासन पर भी नहीं छोड़ देने से नहीं चलेगा. क्योंकि जो यह अपराध करते हैं उनके घर में भी माता-बहनें होती हैं.
RSS chief Mohan Bhagwat & Congress leader Janardan Dwivedi at a ‘Gita Mahotsav Programme’, in Delhi. pic.twitter.com/RB6Uy2lF5j
— ANI (@ANI) December 1, 2019
उन्होंने कहा कि शुरुआत घर से होनी चाहिए. मोहन भागवत ने कहा कि मातृ शक्ति कि ओर देखने की दृष्टि शुद्ध एवं पवित्र होनी चाहिए. यही इन सब बातों को बंद करेगा. उल्लेखनीय है कि हाल में हैदाराबाद में हुए दुष्कर्म कांड ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया. रांची, पटना सहित कई शहरों में ऐसी घटनाएं सामने आयी हैं.


