राजघाट के बाद हैदराबाद हाउस पहुंचे ट्रंप-मेलेनिया, पीएम मोदी ने किया स्वागत

 

नयी दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व उनकी पत्नी मेलेनिया ट्रंप का राष्ट्रपति भवन में आज स्वागत किया गया. इसके बाद दोनों ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान दोनों ने वहां एक पेड़ भी लगाया. इसके बाद यह दंपती हैदराबाद हाउस पहुंचा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया. हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी व ट्रंप के बीच आज द्विपक्षीय वार्ता होगी.

हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति ट्रंप ने एक दूसरे से मुलाकात की.


राष्ट्रपति भवन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का परंपरागत ढंग से स्वागत किया गया. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More