गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोरोना वायरस से हुए संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

अहमदाबाद : गुजरात के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विजय रूपाणी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

इससे पहले रविवार को विजय रूपाणी एक जनसभा को संबोधित करते हुए चक्कर खाकर मंच पर गिर पड़े थे। तब उनका ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी। इसके बाद डाॅक्टरों ने मंच पर ही उनका प्राथमिक उपचार किया और फिर वे अहमदाबाद लौट आए थे।

विजय रूपाणी इन दिनों गुजरात के निकाय चुनाव को लेकर लगातार प्रचार कर रहे थे और लगातार प्रचार करने से वे विभिन्न लोगों के सपंर्क में भी आ रहे थे और उन्हें थकावट भी हो गयी थी। विजय रूपाणी की तबीयत खराब होने पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना था।

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने मुख्यमंत्री रूपाणी का स्वास्थ्य बिगड़ने पर कहा है कि वे स्थानीय निकाय चुनाव के लिए हर दिन जनसभा कर रहे थे। वे कल वड़ोदरा में बेहोश हो गए थे, उन्हें थकान है और स्वस्थ नहीं हैं। उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। वे संभवतः एक सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहेंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More