#ClimateChange चेन्नई में फिर भारी बारिश, अस्पताल में भी घुसा पानी, राहत-बचाव जारी

चेन्नई : दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में फिर भारी बारिश हुई है। गुरुवार को भारी बारिश की वजह से फिर शहरवासियों की परेशानी बढ गयी। भारी बारिश से जगह-जगह पेड़ गिए गए और मार्ग अवरुद्ध हो गए। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने सड़कों पर से पेड़ की टहनियां काट कर हटायी।

चेन्नई के केके नगर स्थित इएसआइ अस्पताल में बारिश का पानी घुस गया। हालांकि इससे अस्पताल को कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। इएसआइ अस्पताल के डॉ महेश ने कहा, कोविड वार्ड सहित अन्य वार्ड इससे प्रभावित नहीं हुए हैं। इस अस्पताल में ओपीडी सहित सभी प्रकार के ऑपरेशन सेवाएं उपलब्ध हैं।


भारी बारिश के कारण चेन्नई का मरीना समुद्र तट पानी में डूब गया है, जिससे पर्यटक व स्थानीय लोग उसका आनंद नहीं उठा पा रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने को इस भारी बारिश की वजह बताया जा रहा है।

इससे पहले मौसम विभाग के हवाले से न्यूज रिपोर्ट में कहा गया था कि बेमौसम बारिश पूर्वी अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव के क्षेत्र के कारण हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, सुमात्रा तट से दूर दक्षिणी पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवातीय दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसकी वजह से तटों से जुड़े राज्यों में बारिश की संभावना है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More