ईरान : जनरल कासिम सुलेमानी के जनाजे में भारी भीड़, भगदड़ में 35 लोगों की मौत

 

करमान (ईरान) : बीते शुक्रवार अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी के जनाजे में आज उमड़ी भारी भीड़ में मची भगदड़ में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गयी. ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में 50 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 48 से अधिक लोग जख्मी हैं. हादसा उस समय हुआ जब करमान शहर में सुलेमानी के जनाजे में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे.

सुलेमानी इस शहर के रहने वाले थे. उनका शव इराक से पहले अहवाज, फिर तेहरान और वहां से करमान लाया गया. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सुलेमानी के जनाजे में लगभग 10 लाख लोग जुटे. उनके जनाजे में शामिल लोगों के शरीर पर लिपटे कपड़े में जनरल सुलेमानी की तसवीर छपी थी. लोगों का कहना था कि हम पवित्र सुरक्षा के महान कमांडर को श्रद्धांजलि देने आए हैं.

जनरल सुलेमानी को ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतोल्लाह खामेनेई के बाद दूसरा सबसे ताकतवर शख्स माना जाता था. उन्हें सर्वोच्च नेता का करीबी माना जाता था. खामेनेई के नेतृत्व में सोमवार को जनाजे की नवाज अता की गयी थी. ईरान के लोगों ने इस दौरान अपने देश के झंडे फहराए और अमेरिका विरोधी नारे लगाए.

अमेरिका ने जनरल को मारे जाने को अपने गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में पेश किए. वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह लंदन से लेकर दिल्ली तक आतंकी साजिशों में शामिल थे. वहीं, ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि ईरान व दूसरे देश इस घटना का बदला लेंगे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More