पुड्डुचेरी में वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरी, विधानसभा में नहीं हासिल हुआ विश्वास मत

पुड्डुचेरी Puducherry Assembly : केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में वी नारायण सामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने सोमवार को विधानसभा में अपना विश्वास मत खो दिया जिससे सरकार गिर गयी। विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़े पुड्डुचेरी में वी नारायण सामी सरकार का सोमवार को शक्ति परीक्षण हुआ, जिसमें सरकार बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल नहीं कर पाया।


विश्वास मत खोने के बाद वी नारायण सामी ने मीडिया से कहा, तीन नामित सदस्यों को विश्वास प्रस्ताव में कही ंभी मतदान का अधिकार नहीं है, मेरा भाषण खत्म होने के बाद सरकार के व्हिप ने इसे मुद्दे को उठाया लेकिन अध्यक्ष इससे सहमत नहीं हुए। यह लोकतंत्र की हत्या है, ऐसा देश में कहीं नहीं होता। पुड्डुचेरी के लोग इनको सबक सिखाएंगे।


कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे से नारायणसामी सरकार संकट में आ गयी थी। रविवार को डीएमके के तीन में से एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया जिससे संकट और बढ गया। इससे 33 सदस्यीय विधानसभा में नारायण सामी के लिए बहुमत साबित करना मुश्किल हो गया था। मुख्यमंत्री नारायणसामी ने अपने भाषण में अपनी सरकार के विकास कार्याें को गिनाया और इस्तीफा देने वाले विधायक जनता का सामना नहीं कर सकेंगे, जनता उन्हें अवसरवादी कहेगी।

उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उप राज्यपाल के रूप में किरण बेदी को तैनात कर हमें दबाने की कोशिश की लेकिन फिर भी हम लोगों के हित में काम करने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि हमने सारे उपचुनाव जीते हैं, जिससे स्पष्ट है कि जनता का भरोसा हम पर है। उन्होने भाजपा पर जबरन हिंदी को थोपने का आरोप लगाया।

विश्वासा मत खोने के बाद वी नारायण सामी ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More