सोनिया गांधी ने देश के नाम आज क्या संदेश जारी किया, जानिए

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के नाम एक संदेश जारी किया. सोनिया गांधी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस कोरोना महामारी संकट के दौरान आप सब अपने-अपने घरों में सुरक्षित होंगे. सभी लाॅकडाउन का पूरी तरह पालन कर रहे होंगे. इस संकट में डाॅक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी देशभक्ति और क्या हो सकती है.
कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का देश के नाम संदेश:-
कोरोना संकट में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी “देशभक्ति” कोई नहीं है। हम एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से कोरोना को परास्त करेंगे। धैर्य एवं संयम के लिए देशवासियों का धन्यवाद। pic.twitter.com/Sl4zkKURTv— Congress (@INCIndia) April 14, 2020
सोनिया गांधी ने कहा कि आज जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा है तो मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि कांग्रेस चाहे सरकार में हो या फिर विपक्ष में, हम हर जगह इस लड़ाई में आपके साथ खड़े हैं. मुझे विश्वास है कि हम मजबूत मनोबल से इस संकट से जल्दी ही बाहर निकल जाएंगे. आप सभी अपने घरों में रहें, सुरक्षित रहें.
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से कोरोना को परास्त करेंगे. धैर्य और संयम के लिए देशवासियों को धन्यवाद.


