महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला विवादित शख्स कालीचरण महाराज खजुराहो से गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ पुलिस ने महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी करने वाले विवादित शख्स व कथित धर्मगुरु कालीचरण महाराज को मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ रायपुर टिकरापारा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

कालीचरण महाराज ने धर्म संसद में महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद वह चर्चा व विवाद में था। पिछले दिनों यह धर्मसंसद रायपुर में आयोजित किया गया था।

कालीचरण को खजुराहो से रायपुर लाने की कोशिश में पुलिस है। कालीचरण ने महात्मा गांधी के लिए अपशब्द का प्रयोग किया था और नाथूराम गोडसे की प्रशंसा की थी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More