ED की मनी लाउंड्रिंग मामले की जांच में उलझीं अभिनेत्री नोरा फतेही व जैकलीन फर्नांडीस

नयी दिल्ली : अभिनेत्री नोरा फतेही व जैकलीन फर्नांडीस प्रवर्तन निदेशालय के जांच में फंसती दिख रही हैं। नोरा फतेही गुरुवार को सुकेश चंद्रशेखर मामले की जांच में शामिल होने के लिए दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंची हैं।

200 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में सुकेश चंद्रशेखर अभी जेल में हैं और नोरा फतेही को इस मामले में गवाह के रूप में जांच के लिए पेश होने को कहा गया है। नोरा के अलावा जैकलीन फर्नांडीस को भी इडी ने इस मामले में सम्मन भेजा है। जैकलीन को कल यानी 15 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है।


इडी इस मामले में प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी शख्स से पूछताछ कर रही है। इडी यह जांच कर रही है कि क्या सुकेश चंद्रशेखर की वजह से देश से बाहर भी पैसे का लेनदेन हुआ है। इडी द्वारा उनके घर पर की गयी छापेमारी के बाद उन्होंने कहा था कि उनके साथ कई फिल्म स्टार इस मामले में भागीदार रहे हैं।


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में सुकेश व अन्य के खिलाफ 200 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More