दिल्ली में धराया आइएसआइएस के ऑपरेटिव के घर से विस्फोटक बरामद, उसकी पत्नी ने बतायी उसकी कहानी 

 

नयी दिल्ली/बलरामपुर : दिल्ली दहलाने की साजिश रच रहे आइएसआइएस के ऑपरेटिव ( ISIS operative) अबू यूसुफ के उत्तरप्रदेश के बलरामपुर जिला स्थित घर से भारी मात्रा में विस्फोटक दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने जब्त किया है. उसके घर से विस्फोटक के साथ फिदायीन हमले के लिए तैयार किया गया जैकेट भी बरामद किया गया. वहीं, उसकी पत्नी ने उसकी करतूतों के संबंध में मीडिया में बयान दिया है और एक बार उसकी माफी की मांग की है.

BU

दिल्ली स्पेशल सेल के प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि अबू यूसुफ के गांव में किये गए रेड में दो विस्फोटक जैकेट, तीन किलो का विस्फोटक बैल्ट, नौ किलो राॅ विस्फोटक, बाॅल बीयरिंग्स, सात सिलंडर की शेप के बक्से, टाइमर, चार बैट्री, आइएसआइएस का झंडा, एक बोर्ड भी मिला, जिस पर वह एयरगन से टारगेट प्रैक्टिस करता था.

वहीं, उसकी पत्नी ने मीडिया से कहा कि लगभग दो साल से थोड़ा-थोड़ा कर सामान, बारूद वह लाता था और एक खाली बक्से में रखता था. उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानती कि इसकी ट्रेनिंग उसने मोबाइल से ली या किसी और से और वो यह किसके लिए कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उसे बाबरी मसजिद से कोई लगाव नहीं था. उन्होंने कहा कि वो मेरे ऊपर सख्ती कर रहा था कि किसी को मत बताना. मुझे बहुत अफसोस है. मेरे चार बच्चे हैं. मैं बच्चों को लेकर कहां जाऊंगी. इस बार उनकी गलती को माफ कर दिया जाए.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More