दिल्ली में झमाझम बारिश, ओले भी पड़े, तसवीरों में देखिए कैसी है अपनी राष्ट्रीय राजधानी

नयी दिल्ली : दिल्ली में आज झमाझम बारिश हो रही है. बारिश से कई इलाकों में सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया है. बारिश की वजह से लोगों को आवगमन व वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई इलाकों में अला वृष्टि भी हुई है.


न्यूज एजेंसी, एएनआइ ने एम्स के पास जल जमाव की तसवीर शेयर की है और लिखा है कि इससे लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं. बारिश के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया और लोग दोपहर में भी अपनी गाड़ियों के लाइट जलाते हुए वाहन चलाने को मजबूर हुए.


राजपथ, इंडिया गेट व संसद के सामने की तसवीरों से बारिश का हाल पता चल रहा है. दिल्ली के अलावा देश के अन्य हिस्सोें में भी आज बारिश हो रही है. बारिश के कारण मानसून जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More