दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी के ट्रैक्टर मार्च हिंसा के आरोपी दीप सिद्धु को किया गिरफ्तार

Delhi Police arrested Deep Sidhu accused of 26 January tractor march violence

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को किसान आंदोलन कारियों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान लाल किला पर हिंसा व गैर तिरंगा झंडा फहराने के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस के पीआरओ ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने 26 जनवरी को लाल किले और दिल्ली के अन्य जगहों पर हिंसा फैलाने वाले मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया है। उसकी तसवीरें पब्लिक डोमेन में हैं। हमने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। आगे की जांच जारी है।

वहीं, किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा है कि दीप सिद्धू को वहां तक पहुंचाने में किन लोगों ने उसकी मदद की, इसकी जांच होनी चाहिए और उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। हमें इसमें एक साजिश लगती है। दीप सिद्धू को वहां पहुंचाने में सरकार के कुछ लोग शामिल थे, इसकी जांच होनी चाहिए।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More