दिल्ली चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले अरविंद केजरीवाल भाजपा-कांग्रेस पर क्या बोले?

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार थमने के पहले भाजपा एवं कांग्रेस पर हमला बोला. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह चुनाव ऐतिहासिक होगा और आम आदमी पार्टी की इस चुनाव में जो जीत होगी वह पूरे देश में एक नयी राजनीति पैदा करेगी. उन्होंने कहा कि इससे पूरे देश में यह बात फैलेगी की अब अगर आपको वोट चाहिए तो आपको स्कूल अस्पताल बनवाने पड़ेंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यहां काम की राजनीति को हराने की कोशिश की जा रही है. भाजपा और कांग्रेस को चिंता है कि अब इनकी धर्म और जात की राजनीति फेल हो जाएगी.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यहां अब काम की बात चलेगी और जो स्कूल बनवाएगा, जो अस्पताल बनवाएगा, बिजली-पानी देगा उसे ही वोट मिलेगा. जो सड़क, नाली बनवाएगा, सीसीटीवी कैमरे लगवाएगा उसे ही वोट मिलेगा. उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली के दो करोड़ लोगों पर भरोसा है और उनकी अकेले की कोई औकात नहीं है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More