कांग्रेस स्थापना दिवस पर बोलीं सोनिया गांधी, “लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चल रही है”

नयी दिल्ली : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार, 28 दिसंबर को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में पार्टी का झंडोतोलन किया और उसके बाद पार्टी जनों को संबोधित किया। सोनिया गांधी ने इस दौरान कहा कि लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चल रही है। देश की विरासत को मिटाने की कांग्रेस किसी को कभी भी इजाज़त नहीं देगी।


उन्होंने कहा, हमारी गंगा जमुनी संस्कृति को मिटाने की नापाक कोशिश की जा रही है। देश का आम नागरिक खुद को असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहा है।


कांग्रेस स्थापना दिवस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के विभिन्न नेताओं ने अपना संदेश जारी किया है और देश की आजादी की लड़ाई में और राष्ट्रवाद को मजबूत करने में इसके योगदान को याद किया है।


वहीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी जब अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस का झंडा फहरा रही थीं, तो झंडा नीचे गिर गया। इस घटना का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआइ ने जारी किया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More