#NirbhayaCase निर्भया के दोषी अब अंतरराष्ट्रीय अदालत पहुंचे, फांसी से माफी की मांग

नयी दिल्ली : 2012 के दिल्ली के निर्भया गैंगरेप कांड के चार दोषियों में तीन दोषी ने अब अंतरराष्ट्रीय अदालत का रुख किया है और फांसी की सजा से बचाव का मांग किया है. जिन तीन आरोपियों ने इस संबंध में इंटरनेशनल कोर्ट आॅफ जस्टिस में अपील की है, उनके नाम अक्षय, पवन व विनय हैं. इन दोषियों ने खुद को फांसी देने पर रोक लगाने की मांग की है.

निर्भया के आरोपियों के देश में बचाव के तमाम उपाय खत्म हो गए हैं. उन्होंने दया याचिका भी राष्ट्रपति के समक्ष लगायी जिसे खारिज कर दिया गया है. वहीं, दबाव की रणनीति के तहत दोषियों के 13 परिजनों ने राष्टपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिख कर इच्छामृत्यु की मांग की है. पत्र में लिखा है कि हमारे अनुरोध को स्वीकार करें और भविष्य में होने वाली अपराध को रोकें ताकि निर्भया कांड जैसी घटना न घटे और एक की जगह पांच लोगों को फांसी देना पड़े. मालूम हो कि निर्भया के एक दोषी ने पहले ही जेल में लटक कर आत्महत्या कर ली थी और फिलहाल चार दोषी अक्षय, पवन, विनय व मुकेश जीवित हैं.

दोषियों को फांसी देने के लिए 20 मार्च सुबह साढे पांच बजे का वक्त तय किया गया है. अदालत द्वारा यह चैथा डेथ वारंट है. पहले तीन डेथ वारंट तकनीकी कारणों से टल गए थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More