#Unlock5 अनलाॅक 5.0 का गाइडलाइन जारी, खुल सकेंगे सिनेमा, स्कूल, काॅलेज व पार्क, यह रहेगी शर्त

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने बुधवार की शाम अनलाॅक 5.0 की गाइडलाइन जारी कर दी. अनलाॅक पांच में कई नयी छूट देने की सरकार की ओर से पहल की गयी है.

अनलाॅक 5.0 की गाइडलाइन के अनुसार, 15 अक्तूबर से सिनेमा हाॅल, मल्टीप्लेक्स, स्वीमिंग पुल, खेलकूद के प्रशिक्षण केंद्र व मनोरंजन पार्क खोले जा सकते हैं.

इसके साथ ही स्कूल व शैक्षणिक संस्थान खोलने की फैसला 15 अक्तूबर के बाद लेने के लिए राज्यों को छूट दी गयी है. यानी राज्य अपने विवेक व अपने यहां की स्थिति के अनुसार, इस संबंध में फैसला ले सकेंगे. इसके लिए बच्चों के माता-पिता की सहमति हासिल करना भी आवश्यक होगा.

गृह मंत्रालय की गाइडलाइन में कहा गया है कि कोरोना कोंटनेमेंट जोन को छोड़ कर अन्य जगह गतिविधियों की अनुमति रहेगी.

गाइडलाइन में कहा गया है कि स्कूल व कोचिंग सेंटरों को चरणबद्ध रूप से खोलने के लिए राज्य सरकार फैसले ले सकती हैं. इसके लिए हालात का आकलन कर निर्णय लिया जाएगा. आनलाइन व डिस्टेंस लर्निंग कक्षाएं जारी रहेंगी. कुछ छात्र आनलाइन पढेंगे तो वहीं कुछ फिजिकली क्लास करेंगे.

स्कूल में बच्चों को माता-पिता की लिखित सहमति के बाद ही आने की अनुमति होगी.

गाइडलाइन में कहा गया है कि सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनैतिक सम्मेलन और अन्य मंडलियों को कंटेनमेंट जोने के बाहर 100 लोगों की अधिकतम क्षमता मंजूर होगी.

गाइडलाइन में कहा गया है कि सिनेमा हाॅल, थियेटर, मल्टीप्लेक्स अपनी 50 प्रतिशत सीटिंग क्षमता के साथ खुल सकेंगे। यानी आधे दर्शक ही उसके अंदर शो देखने प्रवेश कर सकेंगे. इसको लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्री एक एसओपी भी जारी करेगा.

केंटोनमेंट जोन के बाहर स्थित एंटरटेनमेंट पार्क खुल सकेंगे. जिन विमान सेवाओं को को पहले से अनुमति मिली है उनकी उड़ान जारी रहेगी. अंतराष्ट्रीय व्यावसायिक उड़ानों पर रोक जारी रहेगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More