तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बनाए गए, कल लेंगे शपथ

देहरादून : तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री चुने गए हैं। बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। तीरथ सिंह रावत गुरुवार, 11 मार्च 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आज विधायक दल की बैठक हुए जिसमें उन्हें नेता चुना गया।

तीरथ सिंह रावत पूर्व में तीन सालों तक उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं और वर्तमान में पौड़ी गढवाल से सांसद हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्हें छह महीने के अंदर विधानसभा चुनाव लड़ना होगा।

तीरथ सिंह रावत मूलतः संगठन के आदमी माने जाते हैं और पार्टी के प्रमुख नेताओं के बीच की प्रतिद्वंद्विता से हमेशा दूर रहे हैं। वे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भी रहे हैं और हरियाणा इकाई के प्रभारी भी।

खुद के मुख्यमंत्री चुने जाने पर तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया और कहा कि कल्पना भी नहीं की थी कि इतनी बड़ी जिम्मेवारी मिलेगी।

उत्तराखंड के सीएम पद की दौर में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल थेा। निशंक पहले भी उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं। पार्टी ने नए चेहरे को आगे करने की रणनीति पर ही आखिर में काम किया।

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More