महाराष्ट्र : देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, शिवसेना को जमकर सुनाया

 

फडणवीस ने शाम साढे चार बजे की करीब गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया.

हम एक मजबूत विपक्ष बनेंगे. किसानों, गरीबों व आम लोगों की समस्याएं सरकार तक ले जाएंगे और उसके लिए लड़ेंगे.

शिवसेना का हिंदुत्व सोनिया गांधी के चरणों में नतमस्तक, कल उनके नेता सोनिया गांधी की कसम खा रहे थे.

अजीत पवार ने हमें समर्थन देने की चर्चा शुरू की. उन्होंने कहा कि हम समर्थन देकर सरकार बनाना चाहते हैं, तब हमने सरकार बनायी.

कल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फ्लोर टेस्ट करनी है. ऐसे में अजीत पवार ने कहा कि हम इस सरकार में बने नहीं रह सकते हैं और उन्होंने मुझे इस्तीफा दे दिया. इसके बाद हमारे पास सरकार के लिए बहुमत नहीं है. इसलिए इस प्रेस कान्फ्रेंस के बाद मैं राज्यपाल के पास जा रहा हूं और स्वयं इस्तीफा देने वाला हूं.

हमने हार्स ट्रेडिंग नहीं की, हम पर आरोप लगाने वालों ने पूरी की पूरी सत्ता का अस्तबल खरीद लिया है.

ये तीन पार्टियों की सरकार अपने बोझ तले दबेगी. तीन पार्टियों का ऐसा गठबंधन है जो एक दिशा में चल सकती, तीन दिशा में चलेगी. इससे महाराष्ट्र जैसे अगड़े राज्य पर क्या असर पड़ेगा मैं नहीं कह सकता.

हम एक मजबूत विपक्ष बनेंगे. किसानों, गरीबों व आम लोगों की समस्याएं सरकार तक ले जाएंगे और उसके लिए लड़ेंगे.

महाराष्ट्र की जनता ने हमारे गठबंधन को स्पष्ट बहुमत दिया. पिछले पांच सालों में राज्य की जनता के लिए हमने जो काम किया, उस पर जनता ने यह जनादेश दिया. यह जनादेश भाजपा के लिए थी. हमने जितनी सीटें लड़ी उसमें 67 से 70 प्रतिशत जीती, शिवसेना मात्र 44 प्रतिशत सीटें जीत पायी.

चुनाव परिणाम का नंबर ऐसा था, जिसके आधार पर शिवसेना ने पहले दिन से बार्गेनिंग शुरू की. उन्होंने कहा कि जहां सीएम पद मिलेगा वहीं हम जाएंगे. हमारे अध्यक्ष अमित शाह ने स्पष्ट रूप से बताया कि हमने मुख्यमंत्री पद के लिए कभी वादा नहीं किया था.

न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का एलान किया है.

अजीत पवार ने डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दिया.

अजीत पवार ने बहुमत नहीं होने की बात कही.

 

शिवसेना पहले दिन से मोलभाव कर रही थी. वह कांग्रेस-एनसीपी से बात कर रही थी.

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक अहम प्रेस कान्फ्रेंस कर रहे हैं. उससे जुड़े लाइव अपडेट के लिए हमसे जुडे रहें.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More