सुशांत सिंह राजपूत के पिता व दीदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

फरीदाबाद : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह एवं दीदी रानी सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से शनिवार को फरीदाबाद में मुलाकात की. यह मुलाकात किस संदर्भ में हुई यह स्पष्ट नहीं है.

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच सीबीआइ ने शुरू की है और इडी इस मामले में अभिनेत्री व सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया सेन से लगातार पूछताछ कर रहा है. सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कराया था और उसे ही आधार बनाते हुए सीबीआइ ने रिया, उनके परिवार के सदस्यों व अन्य को आरोपी बनाया है. सुशांत सिंह राजपूत ने कथित रूप से 14 जून को मुंबई में अपने घर में आत्महत्या कर ली थी.

सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हरियाणा में वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी हैं. वे हरियाणा पुलिस में एडीजी हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More