गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी को आगे बढाने वाले केशुभाई का 92 साल की उम्र में निधन

Keshubhai Patel Former Chief Minister of Gujarat passes away at the age of 92
अहमदाबाद : गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता केशुभाई पटेल (Keshubhai Patel) का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. केशभाई दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे. उन्हें गुजरात की राजनीति में नरेंद्र मोदी को आगे बढाने का श्रेय भी जाता है. केशभाई पटेल ने इमरजेसी के बाद 1977 में राजकोट से लोकसभा चुनाव जीता था लेकिन अगले ही साल इस्तीफा देकर गुजरात में बनी बाबूभाई पटेल सरकार में कृषि मंत्री के रूप में शामिल हो गए.
Keshubhai Patel, Former Chief Minister of Gujarat, passes away at the age of 92. He was admitted at a hospital in Ahmedabad. (File pic) pic.twitter.com/RZu4cMmLDp
— ANI (@ANI) October 29, 2020
केशभाई पटले पहली बार 14 मार्च 1995 से 21 अक्टूबर 1995 तक और फिर दूसरी बार चार मार्च 1998 से छह अक्टूबर 2001 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे. बाद में तत्कालीन प्रधानमंत्री व शीर्ष भाजपा नेता ने राज्य की अंदरूनी राजनीति के मद्देनजर उन्हें हटा कर नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया.
मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने के बाद उनके भाजपा से रिश्ते खराब हुए और बाद के सालों में उन्होंने गुजरात परिवर्तन पार्टी नाम की अपनी पार्टी भी बनायी जिसे कोई खास कामयाबी नहीं मिली.
Keshubhai mentored and groomed many younger Karyakartas including me. Everyone loved his affable nature. His demise is an irreparable loss. We are all grieving today. My thoughts are with his family and well-wishers. Spoke to his son Bharat and expressed condolences. Om Shanti. pic.twitter.com/p9HF3D5b7y
— Narendra Modi (@narendramodi) October 29, 2020
केशुभाई पटेल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बेटे भारत से बात कर संवेदना व्यक्त की है. प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि केशुभाई हम सबके प्रिय व आदरणीय थे. सभी को उनका मिलनसार स्वभाव पसंद था. मोदी ने उन्हें स्वयं व कई दूसरे छोटे कार्यकर्ताओं को आगे बढाने वाला व्यक्ति बताया है और कहा है कि वे हमेशा गुजरात के विकास व गुजरारियों के सशक्तीकरण के लिए प्रयासरत रहे. उन्होंने उनके परिजनों व शुभचिंतकों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की.
Our beloved and respected Keshubhai has passed away…I am deeply pained and saddened. He was an outstanding leader who cared for every section of society. His life was devoted towards the progress of Gujarat and the empowerment of every Gujarati. pic.twitter.com/pmahHWetIX
— Narendra Modi (@narendramodi) October 29, 2020


