बिहार-यूपी के गुंडों से महिलाओं की हत्या करा कर बंगाल पर दोष लगाने की भाजपा की साजिश है : ममता

नंदीग्राम : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मंगलवार को दूसरे दिन भी नंदीग्राम में रोड शो किया। ममता बनर्जी अपनी भवानीपुर सीट को छोड़ कर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ मैदान में उतरी हैं और उनके लिए यहां से चुनाव जीतना करो या मरो का प्रश्न है।


ममता बनर्जी ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की योजना यूपी-बिहार के गुंडो ंको लाकर यहां अपनी ही पार्टी की महिलाओं को मार कर बंगाल पर दोष देने की योजना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की बंगाल को बदनाम करने की योजना है और वे हिंदू-मुसलिम करेंगे।


मालूम हो कि भाजपा कार्यकर्ता की मां शोभा मजूमदार की दो दिन पूर्व मौत हो गयी थी, जिसके बाद अमित शाह से लेकर कई नेताओं ने ट्वीट कर तृणमूल कांग्रेस व ममता बनर्जी पर निशाना साधा। भाजपा का आरोप था कि उन्हें तृणमूल कार्यकर्ताओं ने घायल कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गयी।

ममता बनर्जी ने आज लोगों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि वे अपने दिमाग को वोटिंग होने तक ठंडा रखें। उन्होंने नारा दिया कूल कूल तृणमूल, ठंडा-ठंडा, कूल-कूल, वोट पड़े जोड़ा फूल। उन्होंने लोगों से कहा कि अगले 48 घंटे तक अपने दिमाग को ठंडा रखें।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More