बंगाल की जनता टीएमसी को जल्द ‘राम कार्ड’ दिखाने जा रही है : नरेंद्र मोदी

हल्दिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को असम के बाद पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड में ग्लेशियर हादसे के सात राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर भी अपना वक्तव्य दिया। पश्चिम बंगाल के हल्दिया में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री ने बंगाल को लेकर केंद्र की योजनाओं का उल्लेख किया।
LIVE: PM Shri @narendramodi addresses a public meeting in Haldia, West Bengal. #AatmanirbharPurviBharathttps://t.co/f5tOa6yq5Y
Dial 9345014501 to hear him live.
— BJP (@BJP4India) February 7, 2021
BJP
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के ग्लेशियर हादसे पर कहा कि मां गंगा का उद्गम स्थल उत्तराखंड इस समय आपदा का सामना कर रहा है। ग्लेशियर टूटने से वहां नदी का जलस्तर बढ गया है। उन्होंने कहा कि वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लगातार संपर्क में हैं। पीएम मोदी ने कहा कि राहत एवं बचाव का कार्य चल रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मेडिकल सुविधाओं में कमी न हो, इस पर जोर दिया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि फ्लाईओवर के अलावा गैस व ईंधन से जुड़े तीन बड़े प्रोजेक्ट से भी यहां के उद्योगों व नागरिकों को बहुत लाभ होने वाला है। डोभी दुर्गापुर नेचुरल गैस पाइपलाइन अब बनकर तैयार है।
ये वो सरकार है जो आपदा में भी भ्रष्टाचार के अवसर खोज लेती है।
इससे बड़ा अपराध और क्या हो सकता है?
इतना बड़ा चक्रवात आया, इतना कुछ तबाह हो गया।
लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने जो पैसे भेजे उसका इन लोगों ने क्या किया, ये पश्चिम बंगाल के लोग भली-भांति जानते हैं। pic.twitter.com/FbfeubVYCV
— BJP (@BJP4India) February 7, 2021
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में रेलवे में पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक राशि खर्च की जाएगी। इस साल के बजट में चाय बागानों से जुड़े लाखों साथियों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसके लिए 1000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों के नाम पर कौन अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहा है और कौन किसानों के जीवन से एक-एक परेशानी दूर करने के लिए काम कर रहा है, यह देश पिछले छह सालों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल के किसान भाइयों को भरोसा दिलाने आया हूं कि इस चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में भारत सरकार की किसानों के लिए योजना को तेजी से लागू करने पर काम किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल फुटबाॅल से प्यार करने वाला राज्य है। इसलिए मैं फुटबाॅल की भाषा में कहना चाहता हूं कि टीएमसी ने एक के बाद एक कई फाउल कर लिया है। इसलिए बहुत ही जल्द बंगाल की जनता तृणमूल को राम कार्ड दिखाने जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में हमारी लड़ाई टीएमसी से हैं, लेकिन हमें उनके गुप्त मित्रों से सावधान रहता होगा, जो लेफ्ट व कांग्रेस हैं। उन्होंने कहा कि वे मैच फिक्सिंग में शामिल हैं। दिल्ली में वे मिल कर राजनीति पर चर्चा करते हैं। केरल में कांग्रेस व लेफ्ट पांच साल लूटने का समझौता करते हैं। उन्होंने कहा कि ममता दीदी की सरकार गरीबों की चिंता से कितना दूर है, इसका एक उदाहरण केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना के तहत गरीबों के मुफ्त इलाज की सुविधा से बंगाल की जनता को वंचित रखा गया है।


