दिल्ली विधानसभा चुनाव : शाम छह बजे तक 54.65 प्रतिशत मतदान, वोटिंग खत्म, 11 को मतगणना

दिल्ली में शाम छह बजे तक कुल 54.55 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके साथ ही वोटिंग खत्म हो गयी.

दिल्ली में शाम पांच बजे तक 44.52 प्रतिशत वोटिंग हुई.

दिल्ली में चार बजे शाम तक 42.70 प्रतिशत मतदान हुआ है.

दिल्ली में दोपहर तीन बजे तक कुल 30.18 प्रतिशत मतदान हुआ.

वहीं, सीपीएम के पूर्व महासचिव प्रकाश करात ने संचार भवन स्थित बूथ पर अपना वोट दिया और उसके बाद कहा कि दिल्ली में ऐसी सरकार बननी चाहिए जो लोगों को विभाजित नहीं करे.

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नयी दिल्ली के कामराज लेन स्थित बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

 

दिल्ली में दिन के दो बजे तक 28.14 प्रतिशत मतदान हुआ है.

एक बजे तक दिल्ली में 19.37 प्रतिशत वोटिंग हुई. आधे दिन गुजरने पर इतना कम वोटिंग निराशाजनक है.

दिल्ली में दिन के 12 बजे तक 15.68 प्रतिशत मतदान हुआ था.

वोट देने के बाद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान राजीव वाड्रा ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना व पहली बार वोट देना अच्छा अनुभव रहा. उन्होंने कहा कि हर किसी को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, उनके पति राबर्ट वाड्रा एवं बेटे रेहान राजीव वाड्रा ने वोट डाला. सोनिया गांधी एवं राजीव गांधी के नाती रेहान ने पहली बार वोट डाला. वाड्रा परिवार ने लोधी एस्टेट के बूथ नंबर 114-116 पर अपना मतदान किया.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपना वोट डाल दिया है. वोट डालने के बाद उन्होंने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट देने की अपील की. उन्होंने उम्मीद जतायी कि दिल्ली वासी काम के आधार पर वोट डालेंगे. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी तीसरी बार सत्ता में लौटेगी.

हरिनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार तेजिंदर पाल बग्गा ने वोटिंग शुरू होने से पहले गुरुद्वारे में मत्था ठेका और आशीर्वाद लिया.

विदेश मंत्री एस जयशंकर, भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने भी मतदान किया है.

दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल व उनकी पत्नी माला बैजल ने भी मतदान किया है. उन्होंने ग्रेटर कैलाश के एक बूथ पर वोट दिया.

पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी, भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री रामलाल ने भी अपना वोट डाला है.

कांग्रेस की चांदनी चैक से उम्मीदवार अलका लांबा ने अपना वोट डाल दिया है. उन्होंने टैगोर गार्डेन एक्सटेंशन के बूथ नंबर 161 पर वोट डाला. उनका मुकाबाल आम आदमी पार्टी के प्रहलाद सिंह साहनी से है.

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने भी साउथ एक्सटेंशन पार्ट टू में अपना वोट डाल दिया है.

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज सुबह से मतदान जारी है. इस केंद्रशासित प्रदेश में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला है. अपने कामकाज के दावों के आधार पर अरविंद केजरीवाल जहां तीसरी बार राज्य की सत्ता में वापसी की जुगत में हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता व अपने कोर इश्यू पर लिए गए फैसलों के आधार पर उन्हें सत्ता से बाहर करने की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस के लिए यहां यह चुनाव पुनर्जीवन हासिल करने जैसा है, जिसने केजरीवाल के उदय से पहले लगातार तीन टर्म सरकार चलायी. वोटिंग का समय शाम छह बजे तक है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ बजे से वोटिंग शुरू हुई है और यह शाम छह बजे तक चलेगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More