दिल्ली विधानसभा चुनाव : चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा को विवादित ट्वीट हटाने का आदेश दिया

 

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा को चुनाव आयोग ने अपना विवादित ट्वीट हटाने का आदेश दिया है. कपिल मिश्रा ने 22 जनवरी को ट्वीट किया था कि आठ फरवरी को दिल्ली में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा. उस दिन दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख है. कपिल मिश्रा द्वारा मतदान को दो देशों के बीच मुकाबला बताने की आलोचना की जा रही थी.

चुनाव आयोग ने इस मामले को संज्ञान में लिया. भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के निर्वाची अधिकारी से इस पर रिपोर्ट तलब करते हुए 24 घंटे में जवाब मांगा था.

उधर, कपिल मिश्रा ने आज फिर कहा है कि शाहीन बाग में जो हालात पैदा किए जा रहे हैं, उससे लोगों को परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि जिस बेशर्मी के साथ मनीष सिसोदिया शाहीन बाग के साथ खड़े हैं, मुसलिम वोट बैंक की गंदी राजनीति कर रहे हैं, अगर आप छोटे-छोटे पाकिस्तान बनाओगे तो एक बहुत बड़ा हिंदुस्तान खड़ा होगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More