दिल्ली विधानसभा चुनाव : कपिल मिश्रा को चुनाव आयोग ने प्रचार से दो दिन के लिए बैन किया

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपने विवादस्पद ट्वीट से चर्चा में आए भारतीय जनता पार्टी के नेता व चुनाव उम्मीदवार कपिल मिश्रा को चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार से दो दिन के लिए बैन कर दिया है. आयोग ने आदेश दिया है कि कपिल मिश्रा आज शाम पांच बजे से अगले 48 घंटे तक किसी प्रकार के चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

उनके खिलाफ आयोग ने यह कार्रवाई उनके उस विवादित ट्वीट पर की गयी है जिसमें उन्होंने आठ फरवरी को वोटिंग के दिन के बारे में कहा था इस दिन दिल्ली की सड़कों पर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा. उनके इस विवादित ट्वीट पर चुनाव आयोग ने नोटिस लिया.

चुनाव आयोग ने दिल्ली के निर्वाची पदाधिकारी से रिपोर्ट तलब की. साथ ही कपिल मिश्रा को कहा गया कि वे अपने विवादित ट्वीट को हटाएं. इस संबंध में ट्वीटर को भी आदेश दिया गया. मालूम हो कि कपिल मिश्रा पहले आम आदमी पार्टी में थे और नेतृत्व से मतभेद के बाद वे भाजपा में शामिल हो गए.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More