दिल्ली विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की 57 उम्मीदवारों के नामों की सूची, मनोज तिवारी का नाम नहीं

 

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज 57 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया. पार्टी ने दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को टिकट नहीं दिया है. हालांकि मनोज तिवारी अभी लोकसभा सांसद हैं, पर मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरे के रूप में उन्हें देखा जा रहा है. ऐसे में विधानसभा चुनाव का टिकट आवश्यक हो जाता है.

भाजपा ने ग्रेटर कैशाल से शिखा राय को टिकट दिया है. पार्टी ने प्रवक्ता आशीष सूद को जनकपुरी से टिकट दिया है. रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता एवं शालीमार बाग से रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है. तिमारपुर से सुरेंद्र सिंह बिट्टू, किरारी से अनिल झा, विश्वासनगर से ओपी शर्मा, मुस्तफाबाद से जगदीश प्रधान को टिकट दिया गया है.

दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं और अब मात्र 13 उम्मीदवारों के नामों पर भाजपा को फैसला लेना है. आज ट्वीट में अबतक घोषित सभी उम्मीदवारों की सूची यहां देख सकते हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More