नारायणसामी ने आरोप साबित नहीं करने पर गृहमंत्री अमित शाह को दी मुकदमा करने की चेतावनी

पुडुचेरी : वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह अगर उन पर लगाए गए आरोपों को साबित नहीं कर सके तो वे उन पर मुकदमा करेंगे। पिछले ही महीने विधानसभा में विश्वास मत हारने के बाद वी नारायणसामी ने कहा कि गृहमंत्री ने मुझ पर आरोप लगाए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 हजार करोड़ रुपये दिए और मुख्यमंत्री नारायणसामी ने पैसे गांधी परिवार को दे दिए।
वे सारी कल्याणकारी योजनाओं को रोक रहे थे। वे इसके लिए उप राज्यपाल किरण बेदी का भी इस्तेमाल करते थे। उन्होंने मेरे खिलाफ व्यक्तिगत रूप से और गांधी परिवार के खिलाफ हैरान करने वाला बयान दिया है। यह बहुत दुखद है। यह बहुत खतरनाक चलन है। BJP को झूठ बोलने की आदत है: वी नारायणसामी https://t.co/eiTZHrKIJn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2021
नारायणसामी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह उन पर लगाए गए आरोपों को साबित करें। अगर वे इसे साबित नहीं करेंगे तो वे उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस करेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि वे सारी कल्याणकारी योजनाओं को रोक रहे थे। वे इसके लिए उपराज्यपाल किरण बेदी का भी इस्तेमाल करते थे। उन्होंने मेरे खिलाफ व्यक्तिगत रूप से और गांधी परिवार के खिलाफ हैरान करने वाला बयान दिया है। यह बहुत दुःखद है। यह बहुत खतरनाक चलन है। भाजपा को झूठ बोलने की आदत है।


