सुशांत के को-एक्टर रहे अभिनेता आसिफ बसरा ने धर्मशाला में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक्टर आसिफ बसरा (Film actor Asif Basra)  का शव एक निजी परिसर में पाया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआइ ने पुलिस के हवाले से खबर दी है कि उन्होंने फांसी लगा ली। फांसी लगाने के कारण उनकी मौत की बात कही जा रही है। आसीफ बसरा ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म काई पो छे में काम किया था।

उन्होंने पाताल लोग वेब सीरीज में न्यूज एंकर का किरदार निभाया था। हाल ही में वे होस्टजेस के दूसरे सीजन में दिखे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पालतू कुत्ते की रस्सी से गले में फंदा लगा लिया जिससे उनकी मांैत हो गयी। हालांकि कांगड़ा के एसएसपी विमुक्त रंजन के अनुसार, फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। धर्मशाला के मैक्लोडगंज के पास उनका शव लटका मिला। वहीं, उनकी लिव इन पार्टनर का पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है।

53 साल के आसिफ 22 सालों से फिल्मों में काम कर रहे थे। उन्होंने वो, ब्लैक फ्राइडे, जब वी मेट, वंस अपान अ टाइम इन मुंबई, कृष 3 जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। वे पिछले पांच साल से मैक्लोडगंज में रह रहे थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More