पोप फ्रांसिस ने रेप के आरोपी पादरी वडक्कुमचेरी को पद से किया बर्खास्त

कोच्ची : पोप फ्रांसिस ने केरल के उस पादरी को बर्खास्त कर दिया जिस पर 16 साल की नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोप लगा था. सायरो मालाबार चर्च के पादरी राॅबिन वडक्कुमचेरी मनंतवाडी डायोसिस पर 16 वर्षिया लड़की से बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने का आरोप है. वह इस आरोप में अभी जेल में भी बंद है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए चर्च के एक अधिकारी ने बताया कि पोप फ्रांसिस ने वडक्कुमचेरी को पादरी की सभी जिम्मेवारियों और अधिकारों से मुक्त कर दिया है. इसके बाद वह अब एक आम व्यक्ति हो गया है. पोप ने यह कदम पादरियों के यौन शोषण में शामिल होने की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत उठाया है.

थालस्सेसरी में पाॅक्सो कोर्ट ने पिछले साल वडक्कुमचेरी को 20 साल के लिए जेल की कठोर सजा इस मामले में सुनायी थी और तीन लाख रुपये जुर्माना भी लगाया था. उसे 2017 में यह मामला प्रकाश में आने पर पादरी की सभी जिम्म्ेवारियों से निलंबित किया गया था.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More