21 दिन के लाॅक डाउन के लिए गृह मंत्रालय ने गाइड लाइन जारी कर दिया, जानें महत्वपूर्ण तथ्य

रोकथाम संबंधित उपायों का उल्लंघन करना दंडनीय अपराध होगा

#COVID2019 के मद्देनज़र #NDMA (राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण) द्वारा देश में सभी मंत्रालयों/ राज्यों और विभागों/ केंद्रशासित प्रदेशों को प्रभावी कदम उठाने के लिए निर्देशित किया गया है यह आदेश 21 दिनों तक लागू रहेगा।

#coronavirusindia के मद्देनज़र देश 21 दिनों के लिए #lockdown रहेगा

पर इस अवधि में यह सेवाएं खुली रहेंगी

आवश्यक दुकानें (दूध, फल, सब्जी और जरूरी सामान)
प्रिंट और इलैक्ट्रॉनिक मीडिया
टेलीकम्युनिकेशन सेवाएं
दवाएं और डिलीवरी संबंधित सेवाएं
कोल्ड स्टोरेज़

#CoronavirusLockdown के मद्देनज़र

केवल आवश्यक उत्पादन जारी रहेगा
आवश्यक सामान के वाहनों का परिचालन जारी रहेगा
हॉस्पिटैलिटी और होटल सेवाएं केवल आवश्यक लोगों के लिए जो लाॉकडाउन में फंसे हों अथवा जिन्हें #Quarantine के मद्देनज़र रखा गया हो

 

गृह मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों/ राज्यों और विभागों/ केंद्रशासित प्रदेशों को #COVID19 महामारी की रोकथाम के लिए जारी आदेशों और दिशानिर्देशों पर प्रभावी कदम उठाने के लिए निर्देशित किया है।

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए आज मध्य रात्रि से 21 दिन का लाकडाउन का एलान किए जाने के कुछ ही देर बाद गृह मंत्रालय ने गाइड लाइन जारी कर दिया. इस गाइड लाइन में आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था को चालू रखने की बात कही गयी है.

गाइड लाइन में कहा गया है कि सभी तरह के सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. इसमें पुलिस इपेट्रोलियम, सीएनजी, एलपीजी, पीएनजी, डिजास्टर मैनेजमेंट, बिजली उत्पादन यूनिट, पोस्ट आफिस, नेशनल इन्फार्मेशन सेंटर आदि को छूट रहेगी, यानी वे खुले रहेंगे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More