#KarnatakaBypolls भाजपा 12 सीटों पर जीती, कांग्रेस दो सीटों पर विजयी, सिद्धरमैया-दिनेश गुंडू राव का इस्तीफा

भाजपा उन दो सीटों को भी जीत गयी, जिस पर वह आगे थी. यानी भाजपा ने कर्नाटक में 15 में 12 सीटें जीत ली. दो सीट कांग्रेस को मिली, वहीं एक सीट निर्दलीय ने हासिल की.
कर्नाटक में 15 सीटों में 10 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करा चुकी है, जबकि वह दो सीटों पर आगे है. वहीं, कांग्रेस को दो सीटें मिली है. एक सिटी अन्य के खाते में गयी है. इस जीत से भाजपा का उत्साह बढ गया है. भाजपा को मिली इस शानदार जीत पर मुख्यमंत्री व भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने खुशी जतायी. उन्होंने कर्नाटक की जनता के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को बेहतर कर्नाटक बनाने की प्रेरणा मिलेगी. येदियुरप्पा ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी है.
वहीं, कांग्रेस खेमे में इस चुनाव परिणाम से हलचल पैदा हो गयी है. विधायक दल के नेता के पद से सिद्धरमैया ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने भी हार की जिम्मेवारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है.
बेंगलुरु : कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए आज हो रही मतगणना के नतीजे भाजपा के पक्ष में आते दिख रहे हैं. शुरुआती चरण में भाजपा ने विरोधियों से बड़ी बढत बना ली है. न्यूज एजेंसी, एएनआइ के अनुसार, भाजपा 12 सीटों पर जबकि कांग्रेस मात्र दो सीटों पर आगे है. वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार एक सीट पर आगे है.
Dinesh Gundu Rao,Congress: I am taking responsibility and
resigning from the post of party’s Karnataka State President. #KarnatakaBypolls pic.twitter.com/C8YEr870lI— ANI (@ANI) December 9, 2019
Siddaramaiah, Congress: I have also resigned as leader of opposition in Karnataka Assembly. https://t.co/uBdpfo67C8
— ANI (@ANI) December 9, 2019
#UPDATE Karnataka bypolls results trends: BJP leading in 12 seats, Congress leading in 2 seats, Independent leading in 1 seat, as per EC trends https://t.co/qYnc6Oqlsg
— ANI (@ANI) December 9, 2019
अगर यह ट्रेंड रिजल्ट बनता है तो नाजुक बहुमत पर कायम राज्य की बीएस येदियुरप्पा सरकार को बड़ा संबल मिलेगा और विधानसभा में संख्या गणित उसके पक्ष में मजबूत होगा.


