कोरोना से 11 की मौत, दिल्ली में 35 मरीज, भिलवाड़ा बना कोरोना का सबसे बड़ा केंद्र

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि कोरोना के मरीजों की संख्या दिल्ली में 35 हो गयी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं. उन्होंने कहा कि अगर हम लाॅकडाउन नहीं करते तो बड़ी आबादी इसकी चपेट में आ जाते. केजरीवाल ने अनिवार्य सेवा आपूर्ति करने वालों को ई पास देने का एलान किया और इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1031 नंबर जारी किया. उन्होंने कहा कि इस पर सामान्य लोग फोन नहीं करें, क्योंकि इससे कोरोना जाम हो जाएगा. उन्होंने कहा कि लोग आवश्यक चीजें मुहल्ले की दुकानों से खरीदें.
#WATCH Delhi CM Arvind Kejriwal: To continue the availability of essential services for all, we have decided to give e-pass to all those who are involved in such professions but do not have any ID. You can reach out to us at 1031 to avail the e-pass. #21DaysLockdown pic.twitter.com/aU29LWEca5
— ANI (@ANI) March 25, 2020
कोरोना से आज इंदौर में एक 65 वर्षीया महिला की मौत हो गयी. इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या देश में 11 पहुंच गयी.
राजस्थान के भीलवाड़ा में कोरोना के 17 मरीज मिले हैं. आज हुई सैंपल जांच में जो 11 लोग राज्य भर में कोरोना से पीड़ित पाए गए उनमें तीन भीलवाड़ा के हैं. भीलवाड़ा में इलाज कर रहे डाॅक्टर व नर्स भी कोरोना की चपेट में आ गए. प्राइवेट अस्पताल के डाॅक्टर व मरीज इसकी चपेट में आ गए. यह पता नहीं चल सका है कि कोरोना की चपेट भीलवाड़ा क्यों आया. उन्होंने कहा कि जिनको कोरोना मिला है उनके विदेश दौरे की हिस्ट्री नहीं मिली. भीलवाड़ा के डाॅ अरुण गौड़ ने कहा कि अगर लोग प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अपील को मानते हुए लाॅकडाउन का पालन करें और प्रभावित लोगों को चिह्नित कर उन्हें क्वारंटाइन किया जाए तो इस महामारी से निबट जा सकता है.
उधर, जनगणना 2021 के पहले चरण को आज गृह मंत्रालय ने अगले आदेश तक स्थगित कर दिया. यह कदम कोरोना वायरस के खतरे को लेकर किया गया है.


