झारखंड पहुंचे गडकरी ने कहा – सत्ता विरोधी रूझान नहीं, चिदंबरम के बेल पर दिया यह बयान

 

रांची : झारखंड के चुनावी दौरे पर पहुंचे केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राज्य में सत्त विरोधी रूझान नहीं है. उन्होंने कहा कि रघुवर दास चुनाव जीत कर फिर सत्ता में आएंगे. नितिन गडकरी ने कहा कि झारखंड से कांग्रेस खत्म हो गयी है और उसका व झामुमो का साथ आना यह दिखाता है कि राज्य में भाजपा मजबूत है.

वहीं, सीनियर कांग्रेस नेता व पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम को आइएनएक्स मीडिया मामले में आज सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने पर गडकरी ने कहा कि उनके खिलाफ सबूत है और इस मामले की जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि यह मामला अभी न्यायालय के अधीन है और वही इस पर फैसला करेगा.

नितिन गडकरी ने कहा कि हमने बदले की भावना से कभी काम नहीं किया, लेकिन जब वे गृहमंत्री थे तब मेरे, नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के खिलाफ फर्जी केस किया जो गलत साबित हुए.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More