#AmitShah कश्मीर में हालात सामान्य, जरूरी चीजों की पर्याप्त उपलब्धता : अमित शाह

 

 

नयी दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह ने आज कश्मीर के मुद्दे पर राज्यसभा मेे बयान दिया. उन्होंने कहा कि कश्मीर के हालात सामान्य हैं और वहां पुलिस की गोली से एक भी नागरिक की मौत नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि जहां तक इंटरनेट सेवा का सवाल है, तो इस संबंध में जम्मू कश्मीर की आॅथिरिटी निर्णय लेगी. उन्होंने कहा कि कश्मीर में पाकिस्तान की गतिविधियां बहुत अधिक हैं, इसलिए सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है, जब लोकल आथिरिटी को लगेगा कि यह ठीक है तब इस संबंध में निर्णय ले लिया जाएगा.

 

अमित शाह ने कहा कि वहां दवा की उपलब्धता पर्याप्त है. इस संबंध मेें कोई दिक्कत नहीं है. मोबाइल मेडिसीन वेन भी शुरू की गयी है. प्रशासन स्वास्थ्य सेवा का ध्यान रख रहा है. अमित शाह ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, किरोसिन, एलपीजी एवं चावल की पर्याप्त उपलब्धता है. 22 लाख मिट्रिक टन सेब के उत्पादन का अनुमान है. सभी लैंडलाइन सेवाएं चालू हैं.

 

अमित शाह ने विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद की चुनौती दी कि वे मेरे द्वारा दिये जा रहे तथ्यों को गलत साबित कर दें. उन्होंने कहा कि आप आन रिकार्ड इन तथ्यों को नहीं खारिज कर सकते.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More