जामताड़ा : ट्रैक पर मिला ठेकेदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

 

जामताड़ा : चितरंजन-जामताड़ा रेलखंड पर एक शव बरामद हुआ है. यह शव चितरंजन रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर गोराइनाला के निकट अप लाइन पर बरामद किया गया है. शव की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के मंजूर अंसारी के रूप में की गयी है. मृतक की उम्र करीब 46 साल थी.

लोगों ने बताया कि मंजूर अंसारी ठेकेदारी का काम करता था. तड़के उसका शव लोगों ने देखा. बुधवार की रात में वह अपनी बाइक से यह कह कर निकला था कि थोड़ी देर में वापस आएगा, लेकिन नहीं आया. बाद में सुबह उसका शव मिला, जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी.

यह जांच का विषय है कि उसकी दुर्घटना में मौत हुई या उसने आत्महत्या की या फिर हत्या की गयी. उसकी बाइक गोराइनाला के निकट खड़ी मिली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More