अयोध्या फैसले पर कांग्रेस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रमुख राजनीतिक दलों व नेताओं ने क्या कहा

नयी दिल्ली : अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने आज ऐतिहासिक फैसला दिया. इसके बाद प्रमुख राजनीतिक दलों, नेताओं व अन्य हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी उक्त स्थल पर भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण की पक्षधर है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ चुका है. स्वाभाविक तौर पर आपके पत्रकार के सवाल का जवाब हां में है.
#WATCH Randeep Surjewala,Congress on being asked by media if Temple should be constructed on Ayodhya site: Supreme Court ka nirnay aa chuka hai, svabhavik taur pe aapke sawal ka jawab haan mein hai, Bhartiye Rashtriye Congress Bhagwan Shri Ram ke Mandir ke nirman ki pakshdhar hai pic.twitter.com/vkg3Z1xGlA
— ANI (@ANI) November 9, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सर्वाेच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुना दिया है और इसे किसी की हार किसी की जीत के रूप में नहीं देखना चाहिए.
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि इस फैसले ने लंबे समय से चले आ रहे विवाद से राहत दी है.
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि यह ऐतिहासिक फैसला मील का पत्थर साबित होगा. यह निर्णय भारत की एकता, अखंडता और महान संस्कृति को बल प्रदान करेगा.
रक्षामंत्री राजनाथ ने फैसले को ऐतिहासिक व मील का पत्थर बताया. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी अयोध्या पर आये फैसले का स्वागत किया.
मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि अस्मिता, संस्कृति के श्रेष्ठ प्रतीक राम पूरी दुनिया में माना गया है. इकबाल ने कहा था कि राम इमामे हिंद हैं. सभी के लिए राम अवतार योग्य पूज्य हैं.
Bihar Chief Minister Nitish Kumar on #AyodhyaVerdict: Supreme Court’s judgement should be welcomed by everyone, it will be beneficial for the social harmony. There should be no further dispute on this issue, that is my appeal to the people. pic.twitter.com/WbSypWgoyI
— ANI (@ANI) November 9, 2019
जदयू अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि हमें इसका स्वागत करना चाहिए और यह सामाजिक सौहार्द के पक्ष में है. उन्होंने कहा कि आगे इस पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए.
मामले के पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि फैसले पर खुशी जतायी और इसका स्वागत किया. उन्होंने कहा कि मैं इसका सम्मान करता हूं.
Iqbal Ansari, one of the litigants in Ayodhya case: I am happy that Supreme Court has finally delivered a verdict, I respect the judgement of the court. #AyodhyaJudgment pic.twitter.com/xNlCsguI2b
— ANI (@ANI) November 9, 2019


