इंदिरा- पटेल का योगदान को देश नहीं भूल सकता: आरपीएन

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया। इंदिरा गांधी की शहादत दिवस और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर उनकी तस्वीरों पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि देश की एकता- अखंडता को लेकर इनका योगदान देश कभी भूल नहीं सकता है। इन्होंने राष्ट्रवाद को लेकर देश को एक नई राह दिखाई।

यह भी पढ़ें: निर्वाचन व्यय पर पैनी नजर रखी जाए: चुनाव आयोग

मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, सांसद धीरज प्रसाद साहु, एवं सांसद गीता कोड़ा के साथ- साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि ऐसे लोग बिरले ही पैदा होते हैं, जो गरीबों के प्रति हमदर्दी रखने के साथ अनुशासन को जीवन में अपनात हैं। मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि हमें अपने जीवन में इनके आर्द आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए। श्रद्धांजलि समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, आलोक कुमार दूबे, शमशेर आलम, लाल किशोरनाथ शाहदेव, रमा खलखो सहित कई कांग्रेस जन मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More