किराये के मकान में रह रहा था कुख्यात नक्सली, गिरफ्तार

रांची : पीएलएफआई संगठन से जुड़ा कुख्यात नक्सली हरिराम साहू को खूंटी पुलिस ने छापेमारी कर दबोच लिया है। वहीं उसके पास से पुलिस ने कारतूस व दो पिस्टल भी बरामद किया है। बता दें कि गिरफ्तार नक्सली हरिराम साहू रांची के चुटिया काली मंदिर के सामने यशवंत केशरी के मकान आसाम का पहचान पत्र देकर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था। मंगलवार की रात पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस हरिराम साहू की गहन पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सली 2 लाख का इनामी भी है।




