रैली की सफलता के लिए जनसंपर्क

रांची: कांग्रेस 30 अक्टूबर को होने वाली समापन जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए आम जन से सहभागिता की अपील कर रही है। पार्टी प्रवक्ता लाल किशोर शाहदेव ने बताया कि विधानसभा मैदान में आहूत रैली की सफलता को लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं।

रैली में अधिकाधिक लोगों को शामिल करने के ध्येय से पार्टी नेता जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। श्री शाहदेव ने बताया कि समापन जन आक्रोश रैली में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर उरांव के अलावे कई लोग शामिल होंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More