रामगढ़: शुल्क वृद्धि के विरुद्ध प्राचार्य को ज्ञापन

रामगढ़: कुज्जू डीएवी स्कूल के प्राचार्य को अत्यधिक शुल्क वृद्धि के विरोध में आज आजसू छात्र संघ के राजेश महतो सहित अभिभावक मंच द्वारा सामूहिक रुप से ज्ञापन सौंपा गया। श्री महतो ने इस बाबत मांग की कि हाईकोर्ट के निर्धारित मापदंड के आधार पर ही केवल 10 प्रतिशत शुल्क वृद्धि को लागू किया जाए।
इस दौरान आजसू के पारस महतो ने कहा कि एलएमसी कमेटी को भंग कर पारदर्शी व नई कमेटी का गठन हो। ज्ञापन के माध्यम से फाइन विधि, मिसलेनियस चार्ज हटा कर 25 प्रतिशत करने बीपीएल कोटा का नामांकन सुनिश्चित करने सहित विस्थापित छात्रों को 50 फीसदी आरक्षण देने व स्कूल बस सेवा विद्यालय द्वारा दिये जाने की मांग की गई।
इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य ने सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जबकि आजसू छात्र संघ ने चेतावनी दी, कि यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर उमेश कुमार, अजय कुमार महतो, राहुल ,रंजन ,संजय कुमार, रितेश कुमार, अभिभावक संघ के प्रभाकर जयसवाल, नवीन कुमार सहित अजय आस्था भी मौजूद थे।




