कोडरमा: प्रदूषण पर डीसी व मुख्य अभियंता को ज्ञापन

कोडरमा: झाविमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य बटेश्वर मेहता ने बुधवार को बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र जयनगर के बांझेडीह पावर प्लांट के प्रदूषण सहित विभिन्न विस्थापित समस्याओं को लेकर डीवीसी के मुख्य अभियंता कोडरमा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मेहता ने कहा कि केटीपीएस बांझेडीह के आस- पास के गांव करियावा, डहुआटोल, खेड़ोबर, सोनपुरा, घंघरी, बिगहा, धरयडीह के छठ घाट पूर्ण रूप से दूषित हो चुका है।
श्री मेहता ने कहा है कि आस्था का महापर्व छठ पूजा में छठ व्रतियों को दूषित पानी का इस्तेमाल करना पड़ेगा। इसको लेकर बांझेडीह पावर प्लांट के अगल- बगल गांव के लोगों में भारी आक्रोश है। पावर प्लांट के मुख्य अभियंता के द्वारा छठ घाटों में पड़े छाई की अथा शीघ्र साफ- सफाई तथा प्लांट से निकलने वाले दूषित पानी को नहीं रोका गया तो झारखंड विकास मोर्चा जन- सहयोग के माध्यम से आंदोलन करेगी। ज्ञापन में जयनगर प्रखंड अध्यक्ष राज नारायण सिंह, युवा नेता बलराम राणा, जिला उपाध्यक्ष कौलेश्वर सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के मो इम्तियाज, पिंटू सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, अनुप यादव, देवनारायण साव, विनोद कुमार रवानी सहित कई लोग मौजूद थे।


