कोडरमा: विस्थापितों को हक दिलाना प्राथमिकता: उमेश यादव

कोडरमा: झावियुमो बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी उमेश यादव ने कहा है कि मेरा लक्ष्य पूरे बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र से भय,भूख और भ्रष्टाचार मिटाना है। साथ ही साथ शिक्षा, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और विस्थापितो का अधिकार हमारा मूल कर्तव्य है। जिससे कि हमारे सम्पूर्ण बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक लंबी लकीर खींच सके।
उन्होंने कहा कि हमने 2009 से ही केटीपीएस बांझेडीह के विस्थापितों के हक के लिए लड़ाई शुरुआत की जो आज तक चला आ रहा है।

जब तक पूर्ण रूप से विस्थापितों को हक नहीं मिलेगा तब तक हमारी लड़ाई डीवीसी से जारी रहेगी। श्री यादव ने कहा कि हमारे ही क्षेत्र बरकट्ठा में बन रहे सिक्स लेन रोड में भी वहां के विस्थापितों को सही मुआवजा नहीं मिल पा रहा है उसके लिए भी हमारी पार्टी आवाज उठाई थी और अभी लड़ाई लड़ रही है।

आज जो पूरे राज्य की स्थिति है वो किसी से छुपी नहीं है। चाहे छात्र की हो, युवा की हो, यहां के सम्पूर्ण मूल-निवासी के साथ हर क्षेत्र में भेद भाव किया जा रहा है। उन्होंने मौजूदा विधायक जानकी प्रसाद यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे लंबी- लंबी डिंगे हांकते हैं। उनके द्वारा किये गये सारे दावे गलत साबित हुए हैं। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि विधानसभा चुनाव में झाविमो का साथ दें, ताकि क्षेत्र का विकास हो सके।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More