बीएकेएस का एसएमएस-2 सीसीएस सीजीएम कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन

बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने अपने द्वितीय चरण के द्वितीय दिवस के आंदोलन के तहत एसएमएस-2 सीसीएस सीजीएम कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन विभागीय प्रतिनिधि अनिरुद्ध शर्मा ने किया। प्रदर्शन में संयंत्र के नियमित कर्मचारियों ने भाग लिया।
गौरतलब है कि बीएसएल कर्मचारियों के 45 से अधिक मुद्दे सेल कॉर्पोरेट स्तर पर लंबित हैं, तो वहीं 60 से अधिक मुद्दे बोकारो इस्पात संयंत्र स्तर पर लंबित हैं। वहीं, बीएकेएस सहित कई यूनियनों ने वेज रिवीजन 2017, एरियर, बोनस फॉर्मूला, एनजेसीएस में सुधार, ग्रेच्युटी पर अलग-अलग न्यायालयों में मुकदमा दायर किया है।
सभा को संबोधित करते हुए विभागीय प्रतिनिधि त्रिवेणी सिंह ने कर्मचारियों के मुद्दे पर आगे होने वाले आमरण अनशन तथा मौन जुलूस पर समर्थन मांगा तथा कहा कि अब बिना आर-पार के कुछ हासिल नहीं हो सकता है। इस्पात मंत्रालय से लेकर सरकार के मौन व्रत ने मैनेजमेंट द्वारा कर्मचारियों की सैकड़ों मांगों को लंबित रखवाने में सहयोग किया है। इसलिए अब बीएसएल कर्मचारियों को एक साथ सड़क पर संघर्ष करना ही अंतिम विकल्प है।
इस विरोध प्रदर्शन में यूनियन महासचिव हरिओम, अध्यक्ष दिलीप कुमार, उपमहासचिव माणिक मुंडा, कोषाध्यक्ष राहुल साव तथा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने भी संबोधित किया।
बयान
विभागीय प्रतिनिधि द्वय अनिरुद्ध शर्मा तथा त्रिवेणी सिंह ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि अवैध फॉर्मूला को रद्द कर उत्पादन आधारित फॉर्मूला (PRP) बनाने की हमारी मांगें नहीं सुनी गईं तो द्वितीय चरण के बाद सभी बड़े विभागों में विरोध प्रदर्शन के उपरांत तृतीय चरण में काला झंडा के साथ मौन जुलूस और अंत में यूनियन की ओर से आमरण अनशन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह तानाशाही व्यवहार अब अपनी सीमा पार कर चुका है।


