भाजपा नेता के पिता पंचतत्व में विलीन, शव यात्रा में शामिल हुए कई लोग

बगोदर: भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष बॉर्डर के पिता देवेंद्र प्रसाद (94) वर्ष का निधन मंगलवार की देर रात बगोदर स्थित आवास में हो गया। उनके निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर है, इसकी सूचना मिलते ही विधायक नागेंद्र महतो, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव ने उनके आवास पंहुचकर परिजनों को ढाढस बंधाया। स्व देवेंद्र प्रसाद का अंतिम संस्कार आज जमुनिया नदी के किनारे विधि-विधान से कर दिया गया।
शोक प्रकट करने वाले में गिरिडीह मैयर सुनील पासवान, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, उदय प्रसाद गुप्ता, सदस्यता प्रभारी गुड्डू घोष, भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य शशि कुमार महतो, गोल्डन जयसवाल, संजीत सिंह, सोनू सिंह, जिला महामंत्री विक्रम तर्वे, रोहित चौबे, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, जिला मंत्री पवन मंडल, जिला कार्यसमिति सदस्य रतन पांडे, डोली कुमारी दीपक श्रीवास्तव शामिल रहे। भाजयुमो उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष बोर्डर के पिता के निधन की सूचना पर बुधवार को होने वाले बगोदर के राधिका पैलेस में नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। यह दूसरी तिथि को होगी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More