रामगढ़: गिद्दी-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर बुधवार की शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार की दो किशोरियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मृतक की एक बहन सहित 2 बच्चे इस बाबत घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को नईसराय सीसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सभी बच्चे ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे। इसकी क्रम में बारूद लदे ट्रक संख्या जेएच 11 डी 1019 ने सभी को रौंद दिया। दुर्घटना में सपना कुमारी 14 वर्ष और नीतू कुमारी 9 वर्ष पिता सुनील यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं देव चरणदास का 14 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार व सुनील यादव की 11 वर्षीय पुत्री छोटी गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक ड्राइवर के नशे में होने के कारण यह दुर्घटना हुई है। जिससे अकारण ही दो किशोरियों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष देखा गया। जिसके बाद बारूद गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर स्थानीय पुलिस लाइन में लगा दिया।