कोडरमा: उज्जवला दीदी का एक दिवसीय प्रशिक्षण

कोडरमा: सोमवार को कोडरमा प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार भवन में केंद्र व राज्य सरकार के आदेशानुसार उज्जवला दीदी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बीस सूत्री अध्यक्ष बैजनाथ यादव की अध्यक्षता में श्रीराम एचपी गैस एजेंसी वितरक विनोद रजक की देखरेख में आहूत की गई। शिविर को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि अब उज्वाला दीदी इसे लेकर अपने गांव में, घर के अगल-बगल रसोई कार्य में लगे बहनों को बताएगी, कि किस प्रकार घरेलू गैस का उपयोग किया जा सकता है।
इस दौरान गैस की बचत व सुरक्षा के उपाय की जानकारी भी दी। शिविर में कंचन कुमारी प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित होकर उज्वला दीदी को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इसी क्रम में एचपी गैस वितरक झुमरी तलैया के प्रबंधक विनोद रजक ने भारत सरकार के कट ऑफ चित्रों द्वारा एकक बिंदु पर उपयोग से लेकर सुरक्षा तक सारी बातें बताई। बैठक को संबोधित करते हुए गोपाल कुमार गुतुल ने कई महत्वपूर्ण बातों को उज्जवला दीदी के समक्ष रखा। बैठक में प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सह सचिव बाजार समिति ने प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित उज्जवला दीदी को कई सुझाव दिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश सिंह, रीना देवी, आरती देवी, सुलेखा देवी, शशि बाला देवी, गुड़िया कुमारी, सुमन देवी, कुमकुम कुमारी, सुलेखा देवी, मौसम कुमारी, पूनम देवी, सीमा कुमारी, लीलावती देवी, रूपा कुमारी, प्रियंका कुमारी, ललिता देवी, सीमा पंडित, गुलशन आरा, प्रभा देवी, चंपा देवी, रीता देवी, दुलारी देवी, रंजू देवी, सविता देवी, निशु कुमारी, कविता देवी, सोनम देवी, शीला देवी, चंपा देवी, मालती कुमारी, बीनू कुमारी, प्रभा देवी, शिल्पी कुमारी, सोनी देवी, बबीता देवी, लक्ष्मी देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More