रामगढ़: झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बेदिया एवं उपाध्यक्ष देवानंद गोप ने शुकवार को कहा कि बिहार फाउंड्री में वाहन चालक पद पर कार्यरत कर्मचारी अमीन अंसारी की गाड़ी में आग लग जाने से बुरी तरह से झुलस गई थी, इलाज के क्रम में गुरुवार को ड्राइवर की मौत हो गई। इस बाबत यूनियन नेताओं ने कहा है कि फैक्ट्री प्रबंधन मालिक की घोर लापरवाही से फैक्ट्री में ऐसी घटनाएं घटित होती रहती हैैैै।
इसमें मजदूर की सुरक्षा व मुआवजा की गारंटी ना करके दबाने और धमकाने का काम किया जाता रहा है। यूनियन द्वारा मांग की गई है कि अविलंब अमीन अंसारी की मौत पर मालिक के ऊपर पहले प्राथमिकी दर्ज हो व अमीन अंसारी के आश्रितों को 25 लाख बतौर मुआवजा दिया जाए। इसके अलावे उनके एक आश्रित को नौकरी भी देने की मांग की गई है। यूनियन ने प्रबंधन से मजदूरों की पूर्ण सुरक्षा की भी मांग की है।