पलामू: बंदोबस्ती कार्यालय का पेशकार 2500 घूस लेते धराया

– एसीबी की कार्रवाई
पलामू: शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 2500 रुपये रिश्वत लेते पेशकार त्रिपुरारी प्रसाद को रंगेहाथो दबोच लिया है। यह पेशकार बंदोबस्ती कार्यालय में पदस्थापित है व एक जमीन की बंदोबस्ती मामले में इसने रिश्वत की मांग की थी। संबंधित व्यक्ति ने एसीबी में इसकी शिकायत कर दी, जिसे जांच में एसीबी ने सही पाया।
एसीबी ने इस बाबत बंदोबस्ती कार्यालय में तैनात पेशकार की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया और आज सुबह पीड़ित व्यक्ति ने जैसे ही त्रिपुरारी प्रसाद को रिश्वत की रकम दी तो वहां सादे लिबास में पहले से मौजूद एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने उसे धर दबोचा। एसीबी टीम पेशकार को गिरफ्तार करने के बाद डाल्टनगंज ले गयी है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।
आपको बता दें कि सदर थाना क्षेत्र के 42 वर्षीय संजय सिंह ने एसीबी को लिखित शिकायत दी थी कि इनके हिस्से की जमीन चचेरे भाई रामाधार सिंह व राम प्रवेश सिंह के नाम से खतियान में चढ़ गया था, जिसके सुधार के लिए संजय की मां बरत कुवर के नाम से बंदोबस्त पदाधिकारी के न्यायालय में दायर किया गया था। इस मामले में संजय हर महीने तरीख पर कोर्ट जाते थे। आरोप है कि बंदोबस्त पदाधिकारी के न्यायालय के पेशकार त्रिपुरारी प्रसाद ने तीन हजार रुपए मांगे व कहा कि रकम देने के बाद तुम्हारा काम हो जाएगा। इस रकम को देने में श्री सिंह ने असमर्थता प्रकट की तो आरोपी ने कहा कि पैसे की व्यवस्था करके ही आना। आखिकरकार पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More