पलामू: शहीद अखिलेश पंचतत्व में विलीन

पलामू: दशम फाॅल थाना अंतर्गत जंगल में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में शहीद जवान अखिलेश राम का शनिवार को पूरे विधि- विधान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पूर्व लेस्लीगंज प्रखंड के कुंदरी बाजार स्थित शहीद जवान के आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
पुरुषों के साथ- साथ महिलाएं भी अंतिम यात्रा की सहभागी बनी। जब शहीद पंचतत्व में विलीन हो रहे थे तो श्मशान घाट शहीद के नारों से गूंज रहा था। अखिलेश अमर रहे व जब तक सूरज चांद रहेगा- अखिलेश तेरा नाम रहेगा जैसे नारे लग रहे थे। शहीद के पिता बिफन मांझी ने पुत्र को मुखाग्नि दी। इस घड़ी में पांकी विधायक देवेंद्र कुमार सिंह, भाजपा नेता शशि भूषण मेहता, मुखिया जितेंद्र शुक्ला, जिप सदस्य पूर्वी किरण देवी, पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मंगल सिंह सोय, मंत्री जय प्रकाश सिंह, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय कुमार पासवान, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष लालेश्वर राम सहित कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More