देवघर: महादेव रोटी बैंक ने मनाया वार्षिकोत्सव

देवघर: स्थानीय सदर अस्पताल परिसर में अतुलनीय सामाजिक संगठन महादेव रोटी बैंक ने अपनी सेवा भाव का एक वर्ष पूरा होने पर वार्षिक उत्सव मनाया। इस दौरान मौके पर स्थानीय सदर अस्पताल को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था, ज्ञात हो कि महादेव रोटी बैंक एक ऐसी संस्था है जो पिछले एक वर्षों से लगातार सदर अस्पताल में पहुंचे मरीजों और उनके परिजन को रात को निःशुल्क भोजन का उपलब्ध कराता है। इस बाबत बतौर मुख्य अतिथि डीडीसी शैलेंद्र लाल ने संस्था के सदस्यों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि ऐसी सेवा भावना मनुष्य में होना बहुत अच्छा व पुनित कार्य है। कहा कि इसकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। संस्था के वरीय सदस्य अजय प्रताप सनातन व चंदन साह ने कहा कि आज हमारी रोटी बैंक संस्था का वर्षगांठ है। यह हमारी खुशी का दिन है। चंद लोगों के साथ हमने इस कारवां का आगाज किया था, जिसमें आज दर्जनों लोग हमारे साथ जुड़ गए हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More